सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, आज खुलते ही बिखर गए दाम, खरीदारी से पहले जानें कितने घट गए दाम

4 Min Read

सोने-चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। आज सुबह से सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी के भी भाव गिरे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह सोना और चांदी दोनों लाल निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते अब यह 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ चुके हैं। अभी आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 152 रुपये गिरकर 71,639 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 164 रुपये गिरकर 71,893 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.38 फीसदी या 8.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.60 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,326.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 226 रुपये गिरकर 88,773 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 101 रुपये लुढ़कर 90,875 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में आज गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.18 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़े :- मल्टी-बैगर स्टॉक में आज 9.96% की तेज़ी! एक्सपर्ट दे रहे Mazagon Dock के शेयर खरीदने की सलाह

कल भी गिरे थे भाव

सोने की कीमतों में कल भी गिरावट देखने को मिली थी। सोना कल गिरावट के साथ खुला था। वहीं चांदी में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी चांदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : Kalyan Jewellers Share Price Target 2025 To 2030 in Hindi

आज सोने की कीमत

  • दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment
2 रुपये वाले इस Penny stocks पर एक नज़र जरूर डालें, दे रहा है बेहतरीन रिटर्न Ireda Share Price Target 2025
2 रुपये वाले इस Penny stocks पर एक नज़र जरूर डालें, दे रहा है बेहतरीन रिटर्न Ireda Share Price Target 2025