खरा सोना है ये शेयर खरा सोना

9 Min Read
ये शेयर खरा सोना है
ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के बारे में जानकारी

दोस्तों, मैं बात कर रहा हूँ ओरिएंट टेक्नोलॉजीज की जिसे स्टॉक मार्किट में आये हुए अभी थोड़ा ही टाइम हुआ है। यानि इस कम्पनी की शेयर लिस्टिंग दिनांक 28 अगस्त, 2024 को हुई थी, यानी 2-3 दिन ही हुए है कम्पनी को स्टॉक मार्केट में आये हुए। कम्पनी का प्रदर्शन बड़ा ही शानदार रहा है। शेयर का मूल्य बैंड 195 रुपए से 206 रुपए प्रति शेयर रखा गया और कम से कम एक लॉट साइज 72 शेयर का बनाया गया। जिसकी कीमत 14,832 रुपए राखी गई और खुदरा (अधिकतम) 13 लॉट यानि 936 शेयर ले सकता था जिसकी कीमत 192,816 रुपए राखी गई थी। कम्पनी NSE और BSE दोनों पर सूचीबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के बारे में जानकारी

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज की स्थापना जुलाई 1997 में हुई थी। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। इसके अतिरिक्त कार्यालय नवी मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में हैं। उनकी एक शाखा सिंगापुर में भी है। कम्पनीआईटी समाधान प्रदाता है। व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष उत्पाद और समाधान बनाने में गहरी विशेषज्ञता है जैसे आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर: सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्किंग घटक, सहयोग उपकरण और सुरक्षा समाधान सहित डेटा सेंटर समाधान प्रदान करता है। इसमें एंड-यूज़र कंप्यूटिंग भी शामिल है, जो डेस्कटॉप प्रबंधन, एंड-यूज़र समर्थन और मोबाइल डिवाइस प्रबंधन को कवर करता है। कंपनी के पास 100 करोड़ रुपये की बकाया ऑर्डर बुक है, जिसमें से 20% और 30% ऑर्डर क्रमशः बीएफएसआई और पीएसयू इंडस्ट्रीज से हैं।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज शेयर फंडामेंटल एनालिसिस

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का मार्किट कैप 1388 करोड़ रुपए का है और शेयर का तजा भाव 333 रुपए है। अब तक शेयर की अधिकतम भाव 336 रुपए और न्यूनतम भाव 285 रुपए का है। कम्पनी के आरओसीई, आरओई बहुत बढ़िया है। आरओसीई 34.0% और आरओई 27.3% का है। भाग प्रतिफल (Dividend Yield) 0.00 % है। अब बात आती है कर्जे की, कम्पनी पर 11.1 करोड रुपए का है। जो मार्किट कैप को देखते हुए कुछ भी नहीं है। यो मानो की कम्पनी क़र्ज़ फ्री है।

स्टॉक PE :- उद्योग का स्टॉक पीई 40.7 का है और कम्पनी का स्टॉक पीई 33.5 का है, जो सही है।

कम्पनी का व्यापार :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने 2021 में 247 करोड़ रुपए का व्यापार किया और 2022 में बढ़कर व्यापार 467 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। 2023 में 535 करोड़ रुपए का व्यापार किया और 2024 में 603 करोड़ रुपए का व्यापार किया, यानी कम्पनी का व्यापार हर साल बढ़ता ही जा रहा है, कम्पनी का व्यापार बढ़ना कम्पनी और निवेशकों यानि दोनों के लिए बहुत बढ़िया खबर है।

परिचालन लाभ :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का परिचालन लाभ 2021 में 3 करोड़ रुपए का था और 2022 में 46 करोड़ रुपए का हो गया। 2023 में 49 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ और 2024 में बढ़कर 57 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। ये भी बहुत बढ़िया + पॉइंट है।

अन्य आय :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज की अन्य आय 2021 में 2 करोड़ रुपए की हुई थी और 2022 में 1 करोड़ रुपए की हुई। 2023 में 7 करोड़ रुपए की अन्य आय हुई और 2024 में 4 करोड़ रुपए की अन्य आय हुई।

ब्याज :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने कम्पनी ने 2021 में 2 करोड़ रुपए ब्याज दिया और 2022 में 1 करोड़ रुपए ब्याज दिया। कम्पनी ने 2023 में 2 करोड़ रुपए ब्याज दिया और 2024 में भी 2 करोड़ रुपए ब्याज भरा। अब बात कर लेते हैं कर पूर्व लाभ की –

कर पूर्व लाभ :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने कम्पनी ने 2021 में कोई भी लाभ नहीं हुआ यानी 0 लाभ था और 2022 में 45 करोड़ रुपए कर पूर्व लाभ हुआ। कम्पनी ने 2023 में 52 करोड़ रुपए कर पूर्व लाभ हुआ और 2024 में भी 55 करोड़ रुपए कर पूर्व लाभ हुआ। जो हर साल कर पूर्व लाभ बढ़ता ही गया। ये कम्पनी के लिए गुड न्यूज है। अब बात कर लेते हैं शुद्ध लाभ की –

शुद्ध लाभ :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने कम्पनी ने 2021 में कोई भी शुद्ध लाभ नहीं हुआ और 2022 में 33 करोड़ रुपए शुद्ध लाभ हुआ। कम्पनी ने 2023 में 38 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ और 2024 में भी 41 करोड़ रुपए शुद्ध लाभ हुआ। जो हर साल कर शुद्ध लाभ बढ़ता ही गया। ये भी गुड न्यूज यानी + पॉइंट है। अब बात कर लेते हैं नकदी के बारे में –

नकदी :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के पास 2021 में 45 करोड़ रुपए नकदी थी और 2022 में 77 करोड़ रुपए नकदी थी। 2023 में 111 करोड़ रुपए नकदी थी और 2024 में 139 करोड़ रुपए नकदी है, यानी कम्पनी के पास हर साल नकद पैसा बढ़ता ही जा रहा है ये बहुत बढ़िया + पॉइंट है।

उधार :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने कम्पनी ने उधार पर 2021 में 10 करोड़ रुपए लिए हुए थे जो 2022 में 3 करोड़ रुपए उधारी रह गई थी। 2023 में उधार पर 20 करोड़ रुपए लिए हुए थे, जो 2024 में घटकर 11 करोड़ रुपए उधारी रह गई है। मुझे आशा है कम्पनी इसे भी जल्दी ही चुकता कर देगी।

लाभ :- ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का 3 वर्ष का फ्री कॅश फ्लो 48.1 करोड़ रुपए का है और लाभ वार 3 वर्ष का 566 % का है। 28 अगस्त 2024 को शेयर का भाव 302.40 रुपए था और आज 30 अगस्त 2024 को शेयर का भाव 333.39 रुपए है यानी शेयर की क्लोजिंग 333.39 रुपए पर हुई थी। कम्पनी ने 3 दिन में ही अपने निवेशकों को 30.99 रुपए का प्रति शेयर लाभ दिया है यानि 3 दिन में 10.24% का लाभ दिया है।

इसे भी पढ़ें :- केपीआई ग्रीन एनर्जी शेयर की समीक्षा और निष्कर्ष

शेयर होल्डिंग :- कम्पनी में प्रमोटर्स होल्डिंग 73.2 % की है। एफआईआई की होडिंग 6.49% की है और डीआईआई की होडिंग 3.90% की है। पब्लिक की होल्डिंग 16.39% की है और शेयरधारकों की संख्या 52,516 है।

कम्पनी में सारी बाते अच्छी ही अच्छी है बुरी तो कोई है ही नहीं जैसे कंपनी ने कर्ज कम किया है। कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है। कंपनी का इक्विटी पर अच्छा रिटर्न (आरओई) ट्रैक रिकॉर्ड है यानी 3 साल का आरओई 32.6% का है।

इसे भी पढ़ें :- NTPC share price target 2025 to 2030 in hindi

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे तो ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का शेयर खरा सोना लगा। ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिए बहुत ही बढ़िया शेयर है जो अपने निवेशकों को मालामाल कर देंगा, ये बात हम क्यों कह रहे हैं क्योकि शेयर के फंडामेंटल बहुत ही बढ़िया है और पिछले तीन साल में कम्पनी ने खूब प्रोफीट कमाया है और हर साल व्यापार भी खूब तेजी बढ़ रहा है। कम्पनी में कर पूर्व लाभ, सुध लाभ, हर साल बढ़ा है, निवेशकों के लिए बहुत बढ़िया सुनहरा निवेश करने का मौका है, जिससे खूब लाभ हो सकता है। शेयर खरीदने से पहले आपने खुद भी फंडामेंटल जरूर कर लेवें। इससे होने वाली लाभ हानि के आप खुद जिमेवार होंगे।

इसे भी पढ़ें :- धाकड़ कमाई देने वाले दो शेयर, रिटर्न और समीक्षा

Disclaimer :– financeraja.com का उद्देश्य भारत में मात्र वित्तीय एजुकेशन को बढ़ावा देना है। हम कोई सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार की सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने रुपए-पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह खुद जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट वित्तीय सलाहकार से परामर्श आवश्य ले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL

Share This Article
Leave a comment
2 रुपये वाले इस Penny stocks पर एक नज़र जरूर डालें, दे रहा है बेहतरीन रिटर्न Ireda Share Price Target 2025
2 रुपये वाले इस Penny stocks पर एक नज़र जरूर डालें, दे रहा है बेहतरीन रिटर्न Ireda Share Price Target 2025